{"_id":"5b65e0384f1c1bb37b8b6351","slug":"du-student-tampering-at-near-pm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास से कुछ ही दूरी पर डीयू छात्रा से छेड़छाड़, 2 अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास से कुछ ही दूरी पर डीयू छात्रा से छेड़छाड़, 2 अरेस्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित नेहरू पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी बाद में गिरफ्तार किए गए। इस घटना के बाद नेहरू पार्क में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिया (21) बदला नाम) डीयू के नार्थ कैंपस के रामजस कॉलेज से बीए कर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर नेहरू पार्क में बैठकर वह किताब पढ़ रही थी। तभी मुनिरका निवासी चंद्रमोहन (34), उत्तमनगर निवासी लवकुश कुशवाहा और संतोष पहुंचे और उसे घूरने लगे।
विज्ञापन
छात्रा उठकर दूसरी बेंच पर चली गई। आरोपी वहां भी पहुंचकर सिया को घूरने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि घूर ही तो रहे हैं, कुछ कह नहीं रहे हैं। छात्रा ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने चंद्रमोहन को नेहरू पार्क से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फरार अन्य दोनों आरोपियों को चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र जैन की देखरेख में एएसआई लवकेश व एसआई उर्मिला की विशेष टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी लोन देने वाली एक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ व घूरने का मामला दर्ज किया है।