{"_id":"58371e464f1c1b462413cab9","slug":"du-student-fallen-from-third-floor-of-the-college-condition-serious","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू में रहस्मय हालात में कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत बेहद गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में रहस्मय हालात में कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत बेहद गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:05 AM IST
सार
, दोनों पैर टूटे, सिर व कमर में भी गंभीर चोट, मैक्स अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
-हालत बेहद गंभीर, दोनों पैर टूटे, सिर व कमर में भी गंभीर चोट, मैक्स अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
-हादसा, आत्महत्या या कुछ और फिलहाल खुलासा नहीं, पुलिस छानबीन में जुटी
-बृहस्पतिवार को दोपहर था छात्रा एग्जाम, उससे ठीक पहले तीसरी मंजिल की खिड़की से नीचे गिरी
-पुलिस ने छात्रा के साथ मौजूद दूसरी लड़कियों का पेपर के बाद लिया बयान, छानबीन जारी
-परिवार ने पीड़िता के साथ कुछ अनहोनी की जताई आशंका, पुलिस को आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकनंद महिला कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर रहस्मय हालात में तीसरी मंजिल की खिड़की से एक छात्रा नीचे गिर गई। खबर मिलते ही कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। बेहद गंभीर हालत में सुजाता (20) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सुजाता की दोनों टांग टूट गई है, वहीं उसके सिर व कमर में गंभीर चोट लगी है। सुजाता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुजाता किसी हादसे का शिकार हुई या उसने आत्महत्या का प्रयास किया या उसके साथ कुछ और हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को पीड़िता की सहपाठियों के बयान दर्ज किए। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आत्महत्या के प्रयास की आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक सुजाता परिवार के साथ आर्य नगर, कड़कड़डूमा इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पिता बृजलाल, मां सुनीता व दो भाई है।
विज्ञापन
सुजाता विवेक विहार स्थित विवेकानंद कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे कॉलेज में सुजाता की मास कम्यूनिकेशन की परीक्षा थी। दोपहर करीब 12.30 बजे वह कॉलेज आई थी।
आत्महत्या के प्रयास की आशंका
इस बीच वह तीसरी मंजिल स्थित कॉलेज के एक कमरे में अपनी दोस्तों के साथ बैठी थी। अचानक वह खिड़की से नीचे गिर गई। शोर मचाने पर कॉलेज प्रशासन फौरन छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से उसकी हालत नाजुक बताकर मैक्स रेफर कर दिया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि जिस खिड़की से सुजाता नीचे गिरी वहां कोई रैलिंग या शीशा नहीं है। ऐसे में पुलिस आत्महत्या के प्रयास की आशंका जता रही है। वहीं परिजनों ने बताया है कि सुजाता बिल्कुल नॉर्मल थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती है।
उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। पुलिस उसका पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। इधर शाम करीब पांच बजे के बाद परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस ने सुजाता के साथ मौजूद उसकी दोस्तों के बयान दर्ज किए। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।