फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du student assaulted for speaking english in delhi then got bitten by a dog

पिटबुल कुत्ते से कटवाया: अंग्रेजी बोलने पर डीयू के छात्र के साथ मारपीट, नस्लवादी टिप्पणियां भी की गईं

Wed, 11 May 2022 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 11 May 2022 10:20 PM IST
सार

पीड़ित को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंशुमान का कहना है कि पिटबुल बहुत बड़ा था और पहले उसने पैर में काटा। वह उसके मालिक पर कुत्ते को रोकने के लिए चिल्लाया। आरोपी ने कुत्ते को रोकने की बजाय उल्टा उस पर हमला करवा दिया। 

विज्ञापन
du student assaulted for speaking english in delhi then got bitten by a dog
पिटबुल नस्ल का कुत्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में अंग्रेजी बोलने पर दिल्ली विश्वविद्यायल (डीयू) के छात्र के साथ मारपीट करने का अनोखा मामला सामने आया है। छात्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे पिटबुल कुत्ते से कटवाया। छात्र को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित डीयू का छात्र अंशुमान थापा (27) टैटू आर्टिस्ट है। अंशुमान थाना पुलिस ने सात मई को मालवीय नगर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सिटी रंनझा वाला रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में किराए पर रहता है। वह डीयू का छात्र है और मालवीय नगर इलाके में रात करीब 11.15 बजे गली में पास ही स्थित कपिल अरोड़ा की दुकान में पानी की बोतल लेने गया था। वह दुकान में खड़ा था। उसी समय एक लड़का पालतू कुत्ते को लेकर घूम रहा था। अंशुमान दुकान मालिक से बात कर रहा था, तभी वह लड़का आया और उसे दुकान मालिक से बात करने से रोक दिया। 
विज्ञापन


आरोपी कहने लगा कि वह उसके बारे में क्या बात कर रहे थे? अंशुमान ने कहा कि वह उसके बारे में बात नहीं कर रहा था। इसके बाद अंशुमान दुकान मालिक से बात करने चला गया। इस पर आरोपी लड़के ने उसे रोका और कहा कि वह अंग्रेजी में क्यों बात का रहा है?  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे नेपाली कहा और उसे पकड़ लिया। अंशुमान ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नशे में दिख रहा था और गालियां देता रहा। दर्ज एफआईआर के अनुसार दोनों में कहासुनी हो गई और पीड़ित ने आरोपी को धक्का दे दिया। इसके बाद उसने पिटबुल कुत्ते से उस पर हमला करवा दिया। कुत्ते ने उसे कई जगह से काट लिया। 
 

पिटबुल बहुत बड़ा था, मुझे उसने कई जगह काटा

पीड़ित को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंशुमान का कहना है कि पिटबुल बहुत बड़ा था और पहले उसने पैर में काटा। वह उसके मालिक पर कुत्ते को रोकने के लिए चिल्लाया। आरोपी ने कुत्ते को रोकने की बजाय उल्टा उस पर हमला करवा दिया। अंशुमान दुकान के अंदर छिप गया। कुत्ता दुकान के अंदर आ गया और फिर से उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के बाद वह चल नहीं सका। घटना के बाद अंशुमान वापस देहरादून चला गया है। 

पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित अंशुमान का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी नाबालिग है। जल्द ही उसकी पीआईआर रिपोर्ट तैयार कर जेजे बोर्ड को भेजी जाएगी। अंशुमान दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स का छात्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed