फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU SOL will celebrate 62nd Foundation Day on 6th May

Delhi NCR News: डीयू एसओएल 6 मई को मनाएगा 62वां स्थापना दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि, तीन विद्यार्थियों को भी किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) 6 मई को अपना 62वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। डीयू के कन्वेंशन हॉल में सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह करेंगे। एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि इस आयोजन की थीम विकसित भारत के निर्माण में मुक्त शिक्षा का योगदान है।

कार्यक्रम में तीन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर रही दो छात्राओं पायल सिंह (बीए लाइब्रेरी साइंस) तथा नैन्सी गोयल (एमए राजनीति विज्ञान) को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार विजेता दीक्षा डागर भी सम्मानित होंगी। मालूम हो कि वर्ष 1962 में दिल्ली विश्वविद्यालय के अंर्तगत भारत में प्रथम दूरस्थ शिक्षा संस्थान के रूप में मुक्त शिक्षा विद्यालय की स्थापना की गयी थी। इसकी शुरुआत 900 विद्यार्थियों से हुई थी। वर्तमान में एसओएल में विद्यार्थियों की संख्या चार लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed