{"_id":"1f807672888207900f99423b952a87dd","slug":"du-s-annual-fest-starts-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए DU में कैसे सेलिब्रेट होगा वेलेंटाइन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए DU में कैसे सेलिब्रेट होगा वेलेंटाइन डे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Feb 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में वेलेंटाइन डे पर इस बार छात्रों की डेट वार्षिक फेस्ट ‘अंतरध्वनि’ व फ्लॉवर शो के साथ होगी। तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट की शुरुआत आज से होने जा रही है।
यूजीसी अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश इसकी शुरुआत यूनिवर्सिटी स्टेडियम में करेंगे। वहीं अंतिम दिन नृत्यांगना व कोरियोग्राफर शर्मिष्ठा मुखर्जी बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित होंगी।
वर्ष 2012 से शुरू हुआ अंतरध्वनि इस बार बेहद खास है। बीते साल के मुकाबले इस बार यह बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहा है। जिसमें छात्रों को बेहतरीन एक्सपोजर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: DU इन खास छात्रों को देगा वेलेंटाइन डे गिफ्ट
थीम पवेलियन, इनोवेशन प्लाजा, इंटरप्रिन्योरशिप प्लाजा, इंटरनेशनल प्लाजा, के तहत विभिन्न तरह के देसी-विदेशी रंगों व कैरियर की जानकारी मिलेंगी। फेस्ट में गुड प्रैक्टिस अवार्ड के तहत तीन पुरस्कार दिए जाएंगे जिसकी पुरस्कार राशि 10 लाख, 7 लाख व 5 लाख होगी।
इसके अलावा संगीत, डांस, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, क्विज, लेखन शैली, के जरिए छात्रों को प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा पहली बार फेस्ट में साउंड एंड लाइट शो को भी शामिल किया गया है।
सभी तीन शो वाइस रीगल लॉज में होंगे। शो के जरिए डीयू की ऐतिहासिक कहानी को दर्शाया जाएगा। फ्लॉवर शो के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।