फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU releases CUET minimum allotment marks for first time admission

Delhi NCR News: डीयू ने पहली बार दाखिले के लिए सीयूईटी न्यूनतम आवंटन अंक किए जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
-सामान्य श्रेणी में हिंदू कॉलेज के बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस में सर्वाधिक 950.58 अंक
विज्ञापन


-सेंट स्टीफन कॉलेज का बीए ऑनर्स हिस्ट्री और इंग्लिश के न्यूनतम आवंटन अंक में दबदबा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के न्यूनतम आवंटन अंक जारी कर दिए हैं। इसमें सभी कार्यक्रमों में सर्वाधिक 950.58 अंक सामान्य श्रेणी के लिए हिंदू कॉलेज के बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के दर्ज हुए हैं। जबकि बी.कॉम (ऑनर्स) में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सबसे अधिक 917.43 अंक, बीए (ऑनर्स) इंग्लिश में सेंट स्टीफन कॉलेज सबसे ज्यादा 926.92 अंक, बीकॉम में किरोड़ीमल कॉलेज में सर्वाधिक 883.99 और बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री में सेंट स्टीफन कॉलेज ने सबसे अधिक 918.71 सीयूईटी अंक रहे।

वहीं बीकॉम (ऑनर्स) में सबसे कम जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (ईवनिंग) में 683.38 अंक, बीकॉम में श्याम लाल कॉलेज (ईवनिंग) में 642.77 अंक, बीए (ऑनर्स) इंग्लिश में जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (ईवनिंग) में 591.45 अंक और बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस में श्याम लाल कॉलेज (ईवनिंग) 569.73 अंक और बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री में जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (ईवनिंग) में 553.24 न्यूनतम आवंटन अंक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अंक वेबसाइट पर हुए सार्वजनिक

पहली बार है कि डीयू ने वेबसाइट पर न्यूनतम आवंटन अंक को सार्वजनिक किया हो। डीयू में वर्ष 2022 में सीयूईटी के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई थी। डीयू कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर न्यूनतम आवंटन अंक जारी करता था। मगर, इस वर्ष हर कार्यक्रम के विभिन्न कॉलेज के हिसाब से अलग-अलग श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी) में न्यूनतम आवंटन अंक जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकों को ऐसे किया तय

ह्यूमैनिटीज कार्यक्रम के अंक शीर्ष चार विषयों के कुल एक हजार अंकों से तय किए हैं। साइंस विषय के लिए शीर्ष तीन विषयों के कुल 750 अंकों से और मैथ्स ऑनर्स और कंप्यूटर साइंस का न्यूनतम आवंटन अंक शीर्ष चार विषयों से तय किया गया है। सीयूईटी प्रक्रिया के शुरू होने के बाद से स्कोर की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस कारण इस बार न्यूनतम आवंटन अंकों को सार्वजनिक किया गया है।


आवदेन को लेकर यह है स्थिति

डीयू ने पिछले दिनों विभिन्न कॉलेजों के शीर्ष पांच कोर्स को लेकर सूची जारी की थी। इसमें बीकॉम (ऑनर्स) के लिए 1990966, बीकॉम में 1526403, बीए (ऑनर्स) इंग्लिश में 1223388, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस में 996868 और बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री में 772029 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। डीयू ने 19 जुलाई को पहली दाखिला आवंटन सूची जारी की थी। इसमें 93 हजार उम्मीदवारों को 69 कालेजों में 71,642 सीटों के लिए 79 कोर्स में सीटें आवंटित की गई। इस बार 3,05,357 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 2,39,890 उम्मीदवारों ने कॉलेज और कोर्स की 16836462 प्राथमिकता भरी थी।



(नोटः पहले चरण के आवंटन और दाखिले के न्यूनतम आवंटन अंकों की स्थिति सामान्य श्रेणी के लिए अलग-अलग कॉलेज की)

बी कॉम (ऑनर्स)

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्सः 917.43

हिंदू कॉलेजः 912.21

लेडी श्रीराम कॉलेज कॉलेज फॉर वूमेनः 906.37

हंसराज कॉलेजः 901.71

रामजस कॉलेजः889.38

दौलत राम कॉलेजः864.84

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज(ईवनिंग) 683.38



बी कॉम

किरोड़ीमल कॉलेजः883.99

रामजस कॉलेजः877.68

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेजः821.66

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्सः 811.33

भगिनी निवेदिता कॉलेजः650.22

पीजीडीएवी कॉलेज(ईवनिंग) ः648.49

श्याम लाल कॉलेज(ईवनिंग)ः 642.77



बी.ए (ऑनर्स) इंग्लिश

सेंट स्टीफन कॉलेज 926.92

हिंदू कॉलेज 885.76

मिरांडा हाउस 863.02

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेनः 856.58

हंसराज कॉलेज 851.11

सत्यवती कॉलेज (ईवनिंग) 593.24

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (ईवनिंग) 591.45



बी.ए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस

हिंदू कॉलेजः950.58

मिरांडा हाउसः925.97

लेडी श्रीराम कॉलेज कॉलेज फॉर वूमेनः 915.69

किरोड़ीमल कॉलेजः909.69

रामजस कॉलेजः894.94

दौलतराम कॉलेजः 843.33

श्याम लाल कॉलेज (ईवनिंग) 569.73



बी.ए(ऑनर्स) हिस्ट्री

सेंट स्टीफन कॉलेजः918.71

हिंदू कॉलेजः914.38

मिरांडा हाउसः894.63

किरोड़ीमल कॉलेजः854.47

रामजस कॉलेजः846.31

सत्यवती कॉलेज ईवनिंगः556.60

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज(ईवनिंग) 553.24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed