{"_id":"6a428f17826dc4b1b70345ea","slug":"du-pg-admission-schedule-released-mid-entry-to-begin-on-july-2-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143346-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू पीजी दाखिले का शेड्यूल जारी, मिड एंट्री 2 जुलाई से मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू पीजी दाखिले का शेड्यूल जारी, मिड एंट्री 2 जुलाई से मिलेगी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सीएसएएस (पीजी)-2026 के तहत अपग्रेड, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो, तीसरे आवंटन, प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों, सीडब्ल्यू, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा प्रवेश इसके तहत किए जाएंगे। जिन छात्रों ने पहले और दूसरे चरण में दाखिला शुल्क का भुगतान कर अपनी सीट पक्की की है, अब उन्हें सीट फ्रीज करने और अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा। वे 30 जून सुबह 10 से 1 जुलाई शाम 4:59 बजे तक फ्रीज या अपग्रेड का विकल्प चुन सकेंगे। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों को पहली पसंद का पाठ्यक्रम मिल चुका है या जिन्होंने पहले ही फ्रीज का विकल्प चुन लिया है वे अपग्रेड के पात्र नहीं होंगे।
दो से 4 जुलाई तक मिड एंट्री का विकल्प
वहीं, 2 जुलाई सुबह 10 से 4 जुलाई शाम 4:59 बजे तक मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इस दौरान वे छात्र, जिन्होंने अब तक सीएसएएस (पीजी)-2026 में आवेदन नहीं किया या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, वे 1000 रुपये के शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। पहले से पंजीकृत छात्रों को पात्रता संबंधी विवरण में संशोधन का अवसर भी मिलेगा। हालांकि, श्रेणी (कैटेगरी) बदलने की सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध होगी।
विश्वविद्यालय 6 जुलाई को तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची तथा एमएफए, एमए म्यूजिक, बीपीएड और एमपीएड जैसे प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों के पहले चरण की आवंटन सूची जारी करेगा। वहीं, सीडब्ल्यू, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा की आवंटन सूची 7 जुलाई को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
तीसरे चरण और प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों में चयनित छात्र 6 से 9 जुलाई शाम 4:59 बजे तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। वहीं, सीडब्ल्यू, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा के अभ्यर्थियों के लिए सीट स्वीकार करने की अवधि 7 से 9 जुलाई तक रहेगी। कॉलेज और विभाग 6 से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और उन्हें स्वीकृत करेंगे। फीस भरने की अंतिम तिथि 11 जुलाई शाम 4:59 बजे निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीटें खाली रहने पर आगे भी आवंटन के अतिरिक्त चरण घोषित किए जा सकते हैं।