{"_id":"6813856f62dc8690b60868cb","slug":"du-pg-admission-process-stuck-waiting-for-cuet-results-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-88798-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : पीजी दाखिला प्रक्रिया सीयूईटी के परिणाम के इंतजार में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : पीजी दाखिला प्रक्रिया सीयूईटी के परिणाम के इंतजार में अटकी
विज्ञापन
- डीयू प्रशासन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार, बीते साल 25 अप्रैल को शुरू हो गई थी दाखिला प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रोग्राम की दाखिला प्रक्रिया सीयूईटी पीजी के परिणाम के इंतजार में अटक गई है। बीते साल 25 अप्रैल से स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से अप्रैल के तीसरे सप्ताह में सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। ऐसे में उम्मीद थी जल्द ही पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि डीयू प्रशासन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है।
डीयू की दाखिला प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार 82 स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सेज की 13 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले सीयूईटी पीजी के परिणाम से होने हैं। उम्मीद थी कि अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी हो जाएगा तब मई के पहले सप्ताह तक दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर देंगे। डीयू में बीते दो साल से पीजी प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही हो रहे हैं।