{"_id":"5e8033ab8ebc3e76c6048918","slug":"du-mess-running-for-students-trapped-in-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : हॉस्टलों में फंसे छात्रों के लिए चल रही है मेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : हॉस्टलों में फंसे छात्रों के लिए चल रही है मेस
Sun, 29 Mar 2020 11:05 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद हॉस्टल के छात्रों को अपने-अपने घर जाने की सलाह दी थी। लॉकडाउन होने के कारण वे नहीं लौट सके और यहीं फंस गए। ऐसे में डीयू हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आया है। इनके लिए सभी मूल बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय से संचालित होने वाले हॉस्टलों में मेस की सुविधा भी चालू है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। लिहाजा उन्हें घबराने और परेशान होने की जरुरत नहीं है। दूसरी ओर, छात्र संगठन एबीवीपी ने लॉकडाउन के कारण छात्रावासों में घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9999262612 जारी किया है।
संगठन ने शिक्षण संस्थान बंद होने, परीक्षाओं के स्थगित होने, आगामी प्रवेश परीक्षा और परिणाम संबंधित समस्याओं को देखते हुए शिक्षक समुदाय से अपील की है कि वे अपने सुझाव ऑनलाइन, सोशल मीडिया या ईमेल से एबीवीपी को भेजें, ताकि इन पर काम कर विद्यार्थियों की समस्या का समाधान हो सके।