{"_id":"684ae6277b7eee11790e4934","slug":"du-instructions-for-security-and-structural-investigation-after-accidents-in-colleges-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-93663-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : कॉलेजों में हादसों के बाद सुरक्षा व सरंचनात्मक जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : कॉलेजों में हादसों के बाद सुरक्षा व सरंचनात्मक जांच के निर्देश
विज्ञापन
प्रोवोस्ट कार्यालय की ओर से कमरों और शौचालयों का निरीक्षण करने को कहा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से कॉलेजों में लगातार हो रहे हादसों के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉलेजों, विभागों और छात्रावासों में सुरक्षा व सरंचनात्मक जांच के निर्देश दिए हैं। कॉलेजों को कहा गया है कि कॉलेज अपने कमरों व शौचालयों का भी निरीक्षण करें। इस संबंध में डीयू के प्रोवोस्ट कार्यालय की ओर से बोर्ड ऑफ रेजिडेंस हेल्थ एंड डिसिप्लिन के तहत किए गए निरीक्षण के बाद यह निर्देश जारी किए गए।
हाल ही में कॉलेजों में हुईं कुछ घटनाओं में संरचनात्मक कमियां सामने आई हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय ने कॉलेजों और विभागों को सजगता बरतने के लिए कहा है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि कॉलेज, विभाग व संस्थान यह देखें कि छतें, दीवारें सुरक्षित हों और पंखों, लाइट व बिजली की फिटिंग सही व्यवस्था में होनी चाहिए। इसके साथ ही साफ पानी की उपलब्धता और शौचालयों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो। दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप की मरम्मत ठीक से कराई गई हो और अग्निशमन यंत्र ठीक से कार्य करते हों।
कॉलेजों को कहा गया है कि यदि रंग-रौगन की आवश्यकता हो तो उसे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कराया जाए। इससे जब अवकाश के बाद छात्र कॉलेजों में आएं तो उन्हें साफ-सुरक्षित वातावरण मिले। डीयू का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिसर में छात्र हर दृष्टि से सुरक्षित महसूस करें। कुछ दिनों पहले कालिंदी कॉलेज में शिक्षक पर पंखा गिरने की घटना सामने आई थी। वहीं, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में आग लगने का मामला आया था। यूनिवर्सिटी साइंस इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर में भी आग लग गई थी।