फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU girl post photo on facebook of man eve teasing her at tilak nagar delhi

अश्लीलता करने वाले को बेनकाब कर जसलीन बोली- क्यों छिपाऊं मुंह

Tue, 25 Aug 2015 11:59 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
DU girl post photo on facebook of man eve teasing her at tilak nagar delhi

राजधानी दिल्ली के तिलकनगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के अनुसार एक शख्स ने बीती रात करीब 8 बजे उसके साथ सरेआम छेड़खानी की।

विज्ञापन


लड़की ने उसी वक्त उसकी तस्वीर ले ली और पुलिस में देने की बात कही तो उसने छात्रा को धमकी दी कि ले ले फोटो फिर तू देख मैं तेरा क्या करता हूं।

पीड़ित छात्रा के अनुसार ये सब कुछ एक ट्रैफ़िक सिग्नल पर हो रहा था, जिसे कई लोग चुपचाप देख रहे थे। घटना के बाद पीड़ित ने तिलकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने मनचले शख्स पर आईपीसी की धारा 354 (ए), 506 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने छात्रा को 5000 रुपए इनाम देने की भी घोषणा की है। छात्रा की जांबाजी और पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपी 24 घंटे के अंदर पश्चिम पुरी इलाके से पकड़ा गया है और उसे कुछ देर में कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी युवक के घरवालों का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शेयर की फेसबुक पर अपनी व्यथा

DU girl post photo on facebook of man eve teasing her at tilak nagar delhi

गौरतलब है कि लड़की उस मनचले से डरी नहीं और उसकी फोटो अपने फेसबुक पर भी शेयर की है। इसके साथ ही उसने अपनी आपबीती भी बयान की है और लोगों से इसे शेयर करने की अपील भी की है। बाइक पर बैठे इस शख्स की तस्वीर अब तक कई लोग शेयर कर चुके हैं।

फेसबुक पर अपने वॉल पर डाले गए पोस्ट में युवती ने लिखा है कि, तिलकनगर में अग्रवाल के पास रात करीब 8 बजे एक आदमी ने मेरे ऊपर अश्लील टिप्पणियां कीं।

वह एक सिल्वर रंग की रॉयल एनफील्ड बाइक पर बैठा था, जिसका नंबर DL 4S CE 3623 है। जब मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारी तस्वीर खींच रही हूं और तुम्हारे खिलाफ शिकायत दर्च कराने जा रही हूं, तो उस आदमी ने फोटो के लिए पोज देते हुए कहा, जो कर सकती है कर ले। शिकायत करके दिखा, फिर देखना क्या करता हूं।

छेड़ने वाले से नहीं, चुपचाप देखने वालों से है छात्रा को निराशा

DU girl post photo on facebook of man eve teasing her at tilak nagar delhi

युवती की हरकतों को शेयर करने के साथ ही छात्रा ने लिखा है कि उसे इस बात से ज्यादा तकलीफ हुई कि ट्रैफिक सिग्नल के पास जब वह आदमी उस पर फब्तियां कस रहा था, उस वक्त कम से कम 20 लोगों ने ये सब सुना, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और किसी ने मेरे लिए कुछ नहीं किया।

वहीं दिल्ली महिला आयोग द्वारा सहायता का हाथ बढाने की बात किए जाने पर छात्रा बोली कि अगर स्वाति मालिवाल मुझसे मिलना चाहती हैं तो मैं जरूर उनसे मिलूंगी। वह एक अच्छी महिला हैं और मैं उनसे मदद की उम्मीद करती हूं।

दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि यह 'शर्मनाक' है कि कोई उस युवती की मदद के लिए आगे नहीं आया। स्वाति मालिवाल ने छात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो उसकी बहादुरी की सराहना करती हैं उसके साथ पूरी तरह से खड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed