फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU bogus admission notice sent by the Colleges.

फर्जी एडमिशन मामले में कॉलेजो को भेजे गए नोटिस

Sun, 02 Aug 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Aug 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
DU bogus admission notice sent by the Colleges.

फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिला कराने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई कॉलेजों को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


उधर, दिल्ली पुलिस को दाखिला कराने वाले गिरोह के सरगना के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात उसके मालवीय नगर स्थित घर पर दबिश थी।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने उन कॉलेजों को नोटिस भेजा है जिन कॉलेजों में फर्जी दाखिले हुए हैं।

पुलिस दे रही दबिश

DU bogus admission notice sent by the Colleges.

इन कॉलेजों में हिंदू, किरोड़ीमल, अरविंदो (सांध्य), दयाल सिंह (सुबह व शाम दोनों), रामलाल आनंद, डीएवी, भगत सिंह और कमला नेहरू कॉलेज शामिल हैं।

नोटिस भेजकर दाखिला कराने वाले छात्रों के कागजात मांगे गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद ही दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ पाएगी।

इस मामले में अभी किसी कॉलेज के कर्मचारी व अधिकारी का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन इनकी मिलीभगत की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिलों की होगी पड़ताल

DU bogus admission notice sent by the Colleges.

उधर, दिल्ली पुलिस की कई टीमें फरार गिरोह सरगना कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ काकू को पकड़ने के लिए दिल्ली व एनसीआर में दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फर्जी कागजात केआधार पर डीयू के विभिन्न कॉलेजों में दाखिला कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि कॉलेजों को एमपी व बिहार की मार्कशीट के आधार पर हुए दाखिलों की भी पड़ताल करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed