फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU assistant professor killed his wife with help of nephew and relative all three arrested

बुराड़ी: डीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर ने ही भतीजे और रिश्तेदार के साथ मिल रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, तीनों गिरफ्तार

Wed, 10 Nov 2021 06:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Nov 2021 06:20 PM IST
सार

वीरेंद्र और पिंकी की फरवरी में शादी हुई थी। उस समय पिंकी के परिजनों ने तिलक में पांच लाख का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इसके अलावा शादी के बाद से ही पिंकी ने घर मे हंगामा शुरू कर दिया था। इसके बाद वीरेंद्र ने पिंकी की हत्या करने का निश्चय कर लिया।

विज्ञापन
DU assistant professor killed his wife with help of nephew and relative all three arrested
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

शादी के नाम पर धोखा होने के बाद ही दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के असिस्टेंट प्रोफेसर ने खुद ही पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। जी हां, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी पिंकी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सहायक प्रोफेसर व उसके भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार (38) और इसके भतीजे गोविंद (29) के रूप में हुई है। एक आरोपी राकेश कुमार (31) को पुलिस ने सोमवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल वीरेंद्र और पिंकी की फरवरी में शादी हुई थी। उस समय पिंकी के परिजनों ने तिलक में पांच लाख का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इसके अलावा शादी के बाद से ही पिंकी ने घर मे हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


अब किसी भी सूरत में वीरेंद्र पिंकी से पीछा छुड़ाना चाहता था। चूंकि राकेश वीरेंद्र का एहसान मानता था, इसलिए उसने पिंकी की हत्या करने की बात की। वीरेंद्र को बस इतना करना था कि राकेश के जेल जाने के बाद उसके परिवार का ख्याल रखने के अलावा उसकी जमानत करवानी थी। वहीं गोविंद ने पिंकी और वीरेंद्र का रिश्ता करवाया था, इसलिए वह भी वारदात में शामिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने बुराड़ी के वेस्ट संत नगर इलाके से राकेश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी का कहना था कि उसने अपनी भाभी पिंकी की हत्या कर दी। पुलिस वेस्ट संत नगर स्थित घर पहुंची तो चौथी मंजिल के एक कमरे से पिंकी का शव बरामद हुआ।

पिंकी दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (एडहॉक) वीरेंद्र कुमार की पत्नी थी। वारदात के समय घर में वीरेंद्र के 84 वर्षीय पिता व पिंकी अकेले थे। वीरेंद्र मां को लेकर अस्पताल गया था। राकेश ने बताया कि उसने पहले पिंका का गला घोंटा, बाद में उसे करंट लगाकर मार डाला।

दरअसल राकेश पहले वीरेंद्र के मकान की छत पर बने कमरे में रहता था। वीरेंद्र ने राकेश को एक कैब खरीदकर दे रखी थी। उसे चलाकर राकेश खुद का खर्चा और कुछ पैसे वीरेंद्र को देता था। वीरेंद्र की जब शादी हुई तो अगस्त में आते ही पिंकी ने राकेश व उसके परिवार को भगाकर उनसे टैक्सी भी छीन ली थी। वहीं राकेश ने जो पैसे वीरेंद्र को दिए थे, वह भी पिंकी देने से इंकार कर रही थी। इस वजह से राकेश ने पिंकी की हत्या कर दी।

पुलिस ने राकेश को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके अलावा आसपास लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के समय वहां पर वीरेंद्र का भतीजा गोविंद भी मौजूद था। इधर पूछताछ के दौरान राकेश भी टूट गया।

उसने बताया कि उसने वीरेंद्र के कहने पर ही पिंकी की हत्या की। वीरेंद्र पिंकी से परेशान आ गया था। इस वजह से उसने राकेश व अपने भतीजे गोविंद को पिंकी की हत्या के लिए कहा। वारदात के समय वीरेंद्र जानबूझकर मां को अस्पताल ले गया था। इसके बाद पुलिस ने वीरेंद्र व गोविंद को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम...
करीब 15-20 दिन पूर्व वीरेंद्र ने राकेश से कहा कि वह किसी भी तरह पत्नी से छुटकारा चाहता है। पिंकी और वीरेंद्र की शादी गोविंद और उसके दोस्तों ने करवाई थी। शादी के बाद पिंकी और उसके परिवार का रुख देकर गोविंद भी खफा हो गया। उसने भी चाचा के लिए कुछ भी करने के लिए कहा।

योजना के तहत वीरेंद्र घटना के समय मां को लेकर बाहर चला गया। उस दिन गोविंद घर पर वीरेंद्र के बुजुर्ग पिता के पास बैठा रहा। पिंकी अपने कमरे में सो रही थी। तभी वहां राकेश पहुंचा। गोविंद ने दरवाजा खोला। राकेश सीधा पिंकी के कमरे में पहुंचा। वहां उसने सोते समय पिंकी का गला घोंट दिया। इसके बाद करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में वह खुद ही पुलिस के पास पहुंचा और उसने अकेले की पिंकी हत्या की बात की।

यह बना पिंकी की हत्या का कारण...
वीरेंद्र डीयू के रामजस कॉलेज में संस्कृत का सहायक प्रोफेसर था। उसने संस्कृत से पीएचडी भी की हुई है। उसकी शादी के लिए बहुत अच्छे रिश्ते आ रहे थे। वीरेंद्र ने अपने भतीजे गोविंद के कहने पर गाजियाबाद निवासी पिंकी से शादी कर ली। शादी में पिंकी के परिजनों ने पांच लाख देने की बात की थी। इसके लिए वीरेंद्र को एक चेक दिया था। जब वीरेंद्र ने उसे खाते में डाला तो वह बाउंस हो गया।

इसके अलावा पिंकी छोटी-छोटी बातों पर वीरेंद्र से झगड़ा करती थी। यहां तक फरवरी में शादी होने के बाद वह अगस्त में वीरेंद्र के घर आई। आते ही उसने राकेश को घर से निकाल दिया। वीरेंद्र पर झूठे इल्जाम लगने लगे। यहां तक कि उस पर राकेश की पत्नी से अवैध संबंध के आरोप लगा दिए गए। परेशान होकर वीरेंद्र ने पिंकी की हत्या की योजना बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed