फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du assistant professor killed by younger brother in delhi

बुरी संगत से दूर रहने के लिए टोकने पर छोटे भाई ने की डीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या

Tue, 29 Nov 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
du assistant professor killed by younger brother in delhi

बुराड़ी इलाके में छोटे भाई ने डंबल से वारकर डीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या कर दी। पढ़ाई करने और बुरी संगत से बचने के लिए टोकने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में पुलिस को लूटपाट की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से झांसी, उत्तर प्रदेश निवासी हितेश कुमार (29) छोटे भाई हिमांशु कुमार (24) के साथ बुराड़ी की बंगाली कॉलोनी में पहली मंजिल स्थित फ्लैट में किराये पर रहते थे।
विज्ञापन


हितेश के परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई और दो शादीशुदा बहनें हैं। कुछ समय पूर्व ही हितेश की डीयू में संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नौकरी लगी थी। उनकी पोस्टिंग नेहरू नगर स्थित पीजीडीएवी कॉलेज में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा भाई हिमांशु, हितेश के पास ही रहकर डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से एमए संस्कृत की पढ़ाई कर रहा था। हितेश अक्सर हिमांशु को पढ़ाई करने के लिए टोकता और दोस्तों के साथ घूमने से मना करता था। इससे नाराज होकर दो बार हिमांशु घर भी छोड़ चुका था।

रविवार रात को भी हितेश ने हिमांशु को डांटा, जिसके बाद उसने भाई पर डंबल से हमला कर दिया। हिमांशु को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने डंबल को फ्लैट के पीछे नाले में फेंक दिया। पुलिस हिमांशु की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंबल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

लूटपाट की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने का प्रयास

du assistant professor killed by younger brother in delhi

हिमांशु ने सुबह होते ही अपने मकान मालिक शर्माजी को उठा दिया। उसने बताया कि रात के समय पांच बदमाश उसके घर में जबरन घुस गए थे। आरोपियों ने दोनों भाइयों को बंधक बना लिया।

हिमांशु ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं चला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हिमांशु से पूछताछ हुई, तो पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि आरोपी बहुत गुस्सैल है। पुलिस ने हितेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed