Du Admission: कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत दाखिले का दूसरा चरण शुरू, एडमिशन की जानकारी के लिए आज से वेबिनार
डीयू प्रशासन की सलाह है कि कॉलेज व कोर्स का ज्यादा से ज्यादा चयन करें। इसके लिए वरीयता भी ध्यान से चुनें। वरीयता भरने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कॉलेज व कोर्स बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2022-23 के तहत स्नात्तक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। अब पहले चरण व दूसरे चरण की प्रक्रिया साथ-साथ चलेगी। इस तरह से अब आवेदन भी किया जा सकेगा और छात्र कॉलेज व कोर्स की वरीयता का चयन भी कर सकेंगे। यह दोनों चरणों की प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
डीयू में 12 सितंबर से स्नात्तक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया (पहला चरण) शुरु हुई थी। जिन्होंने पहले चरण की अपनी आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक कर लिया है, उन्हें कॉलेज व कोर्स की वरीयता चयन करने के लिए आगे बढ़ना होगा। जिन छात्रों ने पहले चरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है वह अब दूसरे चरण के लिए भी साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं।
डीयू प्रशासन के अनुसार दूसरे चरण में छात्रों को अपने सीयूईटी यूजी पेपर (जो एंट्रेस में दिए गए) को उन विषयों के साथ मैप करेंगे जो उन्होंने बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण किए गए हैं। दूसरे चरण में छात्र अपने सीयूईटी के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर अपने कोर्स संबंधित सीयूईटी स्कोर को देख सकेंगे, जिनमें वह दाखिले के योग्य हैं। इस कोर्स संबंधित सीयूईटी स्कोर की स्वत: गणना होगी जो कि छात्र के डैशबोर्ड पर दिखाई देगा।
पोर्टल पर वरीयता चयन सेक्शन में कॉलेज व कोर्स के क्रम को देना है। उपलब्ध वरीयता टैब सभी सभांवित कोर्सेज व कॉलेज संयोजन को प्रदर्शित करेगा, जिसमें से छात्र को चुनना है। इसके अलावा छात्र एडवांस फिल्टर टैब का उपयोग कर सकते हैं। इसमें वह कॉलेज व कोर्स को फिल्टर कर सकते हैं। छात्र को अपनी पंसद के अनुसार वरीयता का चयन करना है।
कॉलेज व कोर्स बदलने के लिए टॉप-बॉटम वरीयता नंबर का उपयोग करें
यदि छात्र अपने कॉलेज व कोर्स के क्रम बदलना चाहता है। तब वहां पोर्टल पर उपलब्ध टॉप-बॉटम वरीयता आइकन का उपयोग कर सकता है। जैसे ही उसने अपनी वरीयता भर दी तो उसका क्रम दिखाई देगा। वरीयता क्रम से संतुष्ट होने के बाद सेव चेंजेस का बटन दबाना होगा। इससे उसकी प्राथमिकताएं तय हो जाएंगी।
ज्यादा से ज्यादा कॉलेज व कोर्स का चयन करें
डीयू प्रशासन की सलाह है कि कॉलेज व कोर्स का ज्यादा से ज्यादा चयन करें। इसके लिए वरीयता भी ध्यान से चुनें। वरीयता भरने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कॉलेज व कोर्स बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दाखिले की जानकारी देने के लिए आज से वेबिनार
डीयू दाखिले से जुड़ी जानकारी देने के लिए 27 सितंबर से ऑनलान (पब्लिक अवयेरनेस) वेबिनार आयोजित करने जा रहा है। मंगलवार को तीन बजे से चार बजे तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम केतहत दाखिले की जानकारी दी जाएगी। 28 सितंबर को इसी समय पर अंडर ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क, 29 सितंबर को ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी व स्पोट्र्स कोटे) के दाखिले की जानकारी, 30 सितंबर को एससी, एसटी, ओबीसी(एनसीएल), ईडब्लयूएस, पीडब्लयूडी की आरक्षण नीतियों, व 03 अक्तूबर को एनसीवेब केदाखिले के संबंध में जानकारी दी जाएगी।