{"_id":"63729f696b0810733c6fb714","slug":"du-admission-seat-allotted-to-16231-in-third-list-list-also-released-for-admission-from-sports-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission: तीसरी सूची में 16231 को आवंटित हुई सीट, स्पोर्ट्स श्रेणी से दाखिले के लिए भी सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU Admission: तीसरी सूची में 16231 को आवंटित हुई सीट, स्पोर्ट्स श्रेणी से दाखिले के लिए भी सूची जारी
Tue, 15 Nov 2022 01:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Nov 2022 01:35 AM IST
सार
एक्स्ट्रा करिकुलर श्रेणी के तहत 765 छात्रों को ओर ओर स्पोर्ट्स कोटे के तहत 1212 छात्रों को सीट का आवंटन किया गया है। सूची को लेकर विद्यार्थियों के बीच दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
DU Admission 2022
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए रविवार को जारी की गई तीसरी सीट आवंटन सूची में 16, 231 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। इस सूची के तहत सोमवार को शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के तहत 9 हजार 504 छात्रों ने सीट को स्वीकार कर लिया। सीट स्वीकार करने के लिए छात्रों के पास मंगलवार शाम 4 बजकर 59 मिनट तक का समय है। यदि सीट स्वीकार करने के बाद छात्र फीस का भुगतान नही करते तो वे दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
यही नहीं सोमवार रात को डीयू में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी ओर स्पोर्ट्स के दाखिले के लिए भी सीट आवंटन की सूची जारी कर दी। इसमें छात्र की गतिविधि ओर खेल के हिसाब से उसे कॉलेज और कोर्स आवंटित किया गया है। छात्र सूची में अपना नाम देखकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
एक्स्ट्रा करिकुलर श्रेणी के तहत 765 छात्रों को ओर ओर स्पोर्ट्स कोटे के तहत 1212 छात्रों को सीट का आवंटन किया गया है। सूची को लेकर विद्यार्थियों के बीच दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। जिन विद्यार्थियों के नाम लिस्ट में शामिल थे, वे खुशी से लबरेज दिखाई दिए तो सूची में नाम न आने पर कई विद्यार्थी खासे मायूस दिखाई दिए।
विज्ञापन