{"_id":"57370f5b4f1c1b816b91a1ba","slug":"du-admin-directs-aap-to-file-again-rti-for-pm-modi-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम डिग्री विवाद पर डीयू प्रशासन का आप को निर्देश, दोबारा दायर करें RTI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम डिग्री विवाद पर डीयू प्रशासन का आप को निर्देश, दोबारा दायर करें RTI
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में डीयू ने एक बयान दे दिया है। डीयू ने आम आदमी पार्टी को पीएम मोदी की डिग्री के लिए दोबारा आरटीआई दायर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
डीयू के सेंट्रल पब्लिक इनफॉरमेशन अधिकारी के अनुसार दायर किए गए आरटीआई आवेदन में शुल्क विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार के नाम जमा नहीं किया गया था।
बता दें कि आप ने ता संजय सिंह ने 5 मई 2016 को आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत पीएम मोदी की बीए की डिग्री से संबंधित आवेदन दिया था।
डीयू को यह आवेदन 9 मई को मिला और आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार या फिर अकाउंट अफसर के नाम पर न होने से आवेदन लौटा दिया गया।
यही वजह है कि सेंट्रल पब्लिक इंफॉरमेशन अधिकारी मीनाक्षी सहाय ने संजय सिंह को दोबारा आरटीआई दाखिल करने को कहा है।