फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTU will take biometric attendance of PhD students

Biometric Attendance: DTU में PhD छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति लगेगी, छात्र फेलोशिप के लिए कर सकेंगे दावा

Tue, 12 Aug 2025 07:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 07:51 AM IST
सार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए बीएएस करना जरूरी होगा। छात्रों की उपस्थिति बायोमेट्रिक उपस्थिति से होगी। तभी छात्र फेलोशिप के लिए दावा कर सकेंगे।

विज्ञापन
DTU will take biometric attendance of PhD students
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में पीएचडी करने वाले छात्रों की उपस्थिति बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (बीएएस) पर दर्ज  होगी। उपस्थिति पूरी होने पर ही छात्र फेलोशिप के लिए दावा कर सकेंगे। डीटीयू ने छात्रों को फेलोशिप वितरण के उद्देश्य से बीएएस लागू करने के संबंध में नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

इसके अनुसार फेलोशिप दावों को बीएएस पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार पूरा किया जाएगा। अगर छात्र किसी कारण से बीएएस पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहा है तो वास्तविक कारणों को पीएचडी पर्यवेक्षक प्रमाणित करेंगे। साथ ही बीएएस के काम न करने की स्थिति में छात्र की उपस्थिति को भी पीएचडी पर्यवेक्षक प्रमाणित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को सुबह आठ बजे से लेकर रात 11 बजे तक की अवधि में बीएएस मशीन पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके लिए प्रतिदिन सात कार्य घंटों की समय सीमा तय की गई है। उपस्थिति छूटने पर अवकाश पर जाएगा माना  : छात्र से चार बार उपस्थिति छूटने पर उसे एक दिन के अवकाश पर माना जाएगा और उसी अनुसार समायोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के फेलोशिप दावों को अकादमिक-पीजी अनुभाग द्वारा पोर्टल से जारी बीएएस रिपोर्ट के अनुसार ही पूरा किया जाएगा। इस संबंध में बाद में कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

13 विभागों में लगी बीएएस मशीन
छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए डीटीयू के दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, ईसीई, प्रशानिक ब्लॉक, हॉस्टल कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, लाइब्रेरी और यूएसएमई विभाग में 13 बीएएस मशीन लगाई गई है। अगस्त 2025 सत्र में दाखिला लेने वाले छात्र और पिछले सत्र के छात्रों को अनिवार्य तौर पर उपस्थिति दर्ज करने के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed