{"_id":"6ac4f1d3de1f2da65b099561","slug":"dtu-teachers-honored-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158023-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू के शिक्षक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू के शिक्षक हुए सम्मानित
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
योगेश सिंह ने कहा कि शिक्षक का काम छात्रों को जिम्मेदार और समझदार इन्सान बनाना है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद शिक्षक की भूमिका खत्म नहीं हो सकती। तकनीक पढ़ाई में सहायक है, पर छात्रों को प्रेरित करने और सही दिशा दिखाने में शिक्षक अहम हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने पेशे में विश्वास, संवेदनशीलता और मानवीयता बनाए रखने की अपील की। डीटीयू कुलपति प्रतीक शर्मा ने संस्थान की विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, शिक्षकों और विश्वविद्यालय के बीच लंबे समय से बना संबंध संस्थान की महत्वपूर्ण पहचान है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक, डीन और विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इसका आयोजन ए. त्रिवेदी और रुचिका मल्होत्रा ने किया। ब्यूरो