Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTU students made India proud in America

Delhi NCR News: डीटीयू के छात्रों ने अमेरिका में बजाया भारत का डंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
(नोटः खबर को ऑनलाइन जारी न करें)
विज्ञापन

- डारपा ट्राइएज चैलेंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर जीता डेढ़ लाख डॉलर का इनाम

- प्लेन हादसे सहित दूसरी घटनाओं में शिकार होने वाले घायलों तक पहुंच के लिए बनाया है रोवर
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के छात्रों ने प्लेन क्रैश हादसे सहित दूसरी घटनाओं में शिकार होने वाले घायलों तक पहुंच बनाने के लिए रोवर तैयार किया है। इसको लेकर छात्रों ने अमेरिका के जॉर्जिया में आयोजित डारपा ट्राइएज चैलेंज प्रतियोगिता 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त कर डेढ़ लाख डॉलर का पुरस्कार जीता है। यह रोवर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की तुरंत रिपोर्ट तैयार कर चिकित्सीय टीम को उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

इस रोवर को डीटीयू के अलग-अलग विभाग के 20-25 छात्रों ने तैयार किया है। इस रोवर प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाले बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र चिराग सहगल ने बताया कि यह रोवर घटनास्थल पर घायल व्यक्ति का चिकित्सीय मूल्यांकन करेगा। घायल व्यक्ति से बातचीत कर उसके जीवित और मृत होने के बारे में जानकारी देगा। रोवर के अंदर ऐसा रडार लगा है जो व्यक्ति की श्वसन दर के बारे में भी बताएगा। इस रोवर को बनाने का मुख्य उद्देश्य चिकित्सीय टीम के लिए घटना स्थल पर घायलों की स्थिति का तुरंत ब्योरा देना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रोवर का प्रदर्शन रहा शानदार

रोवर के अंदर कैमरा, माइक्रोफोन, रडार, डेप्थ सेंसर, आईआर सेंसर सहित कई दूसरे उपकरण लगाए गए हैं। अमेरिका में आयोजित ट्राइएज चैलेंज प्रतियोगिता में प्लेन क्रैश हादसे की स्थिति में घायल तक पहुंचना और अंधेरे में घायल को ढूंढने का काम रोवर ने करके दिखाया। रोवर का प्रदर्शन शानदार रहा और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। अमेरिका में टीम यूएएस डीटीयू का छात्र अरनव जोशी, अक्षत कौशल, निशांत चांदना, गुनमय झींगरन, सक्षम, उपदेश दुआ और आदित्य भाटिया ने प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीयू के छात्रों ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

डीटीयू संकाय संयोजक प्रोफेसर एस. इंदु और डॉ. छवि धीमान के अनुसार यह प्रतियोगिता का दूसरा चरण था। पहले चरण में भी छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब अगले वर्ष प्रतियोगिता का तीसरा चरण होगा। इस प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व डीटीयू के छात्रों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed