{"_id":"6a25724ebd2f9b12330b3f7b","slug":"dtu-fees-hiked-from-new-session-costlier-for-many-courses-including-btech-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139808-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू में नए सत्र से फीस बढ़ी, बीटेक सहित कई कोर्स महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू में नए सत्र से फीस बढ़ी, बीटेक सहित कई कोर्स महंगे
विज्ञापन
- स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की फीस में करीब 9% तक बढ़ोतरी, पीएचडी शुल्क यथावत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। विश्वविद्यालय ने अलग-अलग कोर्स की वार्षिक फीस में करीब नौ फीसदी तक इजाफा किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। फीस वृद्धि में ट्यूशन फीस, छात्र कल्याण शुल्क, सुविधा शुल्क, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग निधि और परीक्षा शुल्क शामिल हैं। हालांकि चिकित्सा सुविधा शुल्क और एल्युमनी एसोसिएशन सदस्यता शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बीटेक, बी.डेस और बीटेक (लेटरल एंट्री) की वार्षिक फीस 2,47,700 रुपये से बढ़ाकर 2,69,700 रुपये कर दी गई है। यानी छात्रों को पिछले वर्ष की तुलना में 22 हजार रुपये अधिक शुल्क देना होगा। वहीं बीटेक (सतत शिक्षा) कार्यक्रम की फीस बढ़कर 1,56,700 रुपये हो गई है। चार वर्षीय बीबीए और बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स कार्यक्रमों की फीस 1,17,200 रुपये से बढ़ाकर 1,28,200 रुपये कर दी गई है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमटेक (फुल टाइम और पार्ट टाइम) की फीस में दो हजार रुपये की वृद्धि कर इसे 1,28,000 रुपये निर्धारित किया गया है। एमबीए, एमबीए (इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट) और एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स की फीस में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा एक्जीक्यूटिव एमबीए की फीस में 6 हजार रुपये, एमएससी और एमए (इकोनॉमिक्स) में 3,700 रुपये, एकीकृत बीएससी-एमएससी कार्यक्रम में 6 हजार रुपये, एमटेक (रिसर्च) में एक हजार रुपये और एमडेज में 10 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। हालांकि शोधार्थियों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने पीएचडी (फुल टाइम और पार्ट टाइम) कार्यक्रमों की फीस में कोई बदलाव नहीं किया है। कुल मिलाकर नए शैक्षणिक सत्र में डीटीयू के अधिकांश पाठ्यक्रम छात्रों के लिए महंगे हो गए हैं।