फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC to be honoured with three National Awards

Delhi NCR News: तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होगी डीटीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिंक सहेली कार्ड, स्मार्ट बस प्रबंधन प्रणाली और बस रूट योजना को एमओएचयूए ने चुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को शहरी परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड, एकीकृत स्मार्ट बस प्रबंधन प्रणाली और डेटा आधारित बस रूट रेशनलाइजेशन योजना को पुरस्कारों के लिए चुना है। ये पुरस्कार 24 अक्टूबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के समापन सत्र में दिए जाएंगे।

डीटीसी को तीन अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान के लिए चुना गया है। पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड योजना को नवाचार और स्मार्ट मोबिलिटी समाधानों में उत्कृष्टता, एकीकृत स्मार्ट बस प्रबंधन प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाले शहर और देवी बस रूट रेशनलाइजेशन पहल को परिवहन नियोजन में मेगा डेटा एनालिटिक्स के सर्वश्रेष्ठ उपयोग की श्रेणी में पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


पिंक सहेली योजना के तहत पात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के लिए 20 लाख से अधिक कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं, स्मार्ट बस प्रबंधन प्रणाली के जरिये जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग, सीसीटीवी निगरानी और प्रदर्शन डैशबोर्ड की मदद से बसों के परिचालन पर नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी बस रूट योजना आईआईटी दिल्ली के समन्वय से लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य डेटा विश्लेषण और वैज्ञानिक तरीके से बस मार्गों की योजना बनाकर उन इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर करना है, जहां सार्वजनिक परिवहन की सुविधा कम है। इससे यात्रियों को मोहल्ला स्तर पर बस सेवा और परिवहन के शुरुआती व अंतिम पड़ाव तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ये पुरस्कार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करेंगे। सरकार का लक्ष्य तकनीक और डेटा के इस्तेमाल से बस सेवाओं को अधिक कुशल, जवाबदेह और सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विश्वसनीय, यात्री-केंद्रित और मजबूत सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article