{"_id":"bf1a94480f433ed35f1e2593fb4c76a5","slug":"dtc-suspends-700-dl-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 टल्ली चालकों के डीएल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 टल्ली चालकों के डीएल सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Sep 2014 04:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली परिवहन विभाग ने बार-बार शराब पीकर वाहन चलाने और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले 700 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। इन्हें दस दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एमएलओ) कार्यालय में लाइसेंस जमा कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
इनमें ऑटो, टैक्सी, वैन और भारी वाहनों के चालक शामिल हैं। परिवहन विभाग ने सभी एमएलओ ऑफिस एसटीए (राज्य परिवहन प्राधिकरण) बोर्ड को भी इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के मुताबिक, दिल्ली पुलिस परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें सितंबर 2013 से लेकर जुलाई 2014 तक के दौरान पकड़े गए व्यावसायिक व सार्वजनिक वाहनों के चालक शामिल हैं।
विज्ञापन