{"_id":"581ac7f04f1c1bc52b436399","slug":"dtc-roll-back-its-fare-hike-of-ac-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने एसी बस का किराया बढ़ाया, लागू होने से पहले ही ले लिया गया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने एसी बस का किराया बढ़ाया, लागू होने से पहले ही ले लिया गया वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
dtc bus
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने डीटीसी के एसी बसों में बढ़ाए गए किराये को आदेश जारी करने के चार घंटे बाद ही वापस ले लिया है। बुधवार शाम को पहले डीटीसी की ओर से एसी बसों का किराया 10 फीसदी तक बढ़ाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सब जगह खबरें चल गई तो चार घंटे बाद फिर दोबारा से इस फैसले को वापस लेने की सूचना जारी कर दी गई है। बताया गया है कि अगले आदेश तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली सरकार ने एसी बसों को होने वाली कुल आमदनी के 40 फीसदी पर सेवाकर लगा दिया था। डीटीसी ने इस सेवा कर को जनता से वसूलने का फैसला लिया। जो किराया बढ़ाया गया है वह मौजूदा किराया संरचना में 1 से 6 रुपये तक की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में यात्रा करने वाले यात्रियों को न्यूनतम किराया 10 की जगह 11 रुपये जबकि अधिकतम किराया 25 की जगह 27 रुपये देने पड़ते। इसी तरह एयरपोर्ट एक्सप्रेस एसी बस में न्यूनतम किराया 25 से 27 और अधिकतम 100 से 106 रुपये कर दिया गया है। एनसीआर में जाने वाली बसों के किराये में 1, 2 और 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।