{"_id":"ce000336f375b6088baab84445838642","slug":"dtc-low-flore-bus-burns-on-khajuri-chowk-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली में यूं आग का गोला बन गई ये बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली में यूं आग का गोला बन गई ये बस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के खजूरी चौक पर मंगलवार रात डीटीसी बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। चलती डीटीसी लो फ्लोर बस में आग गई।
विज्ञापन
चालक ने तुरंत बस रोककर सवारियों को नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक, खजूरी चौक पर रात करीब 8:30 बजे हरी बस रूट संख्या 253 भजनपुरा की ओर जा रही थी। बस में 50 सवारियां मौजूद थीं।
अचानक किसी ने चालक विनोद को बताया कि बस से धुआं निकल रहा है। चालक ने तुरंत बस रोकर कंडक्टर जीत सिंह की मदद से सवारियों को नीचे उतारा। इस बीच बस पूरी तरह जल गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। वहीं, पुलिस मुख्यालय के पास वैन आग लग गई। चालक अखिलेश के साथ दो अन्य लोग कार में मौजूद थे। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन