फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dtc income could decrease as traffic police objects advertisement on three side of bus

बस विज्ञापन : घट सकती है आय, ट्रैफिक पुलिस ने तीन तरफ विज्ञापन पर जताई आपत्ति

Mon, 28 Nov 2016 03:31 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
dtc income could decrease as traffic police objects advertisement on three side of bus
डीटीसी बस

दिल्ली सरकार को बसों में विज्ञापन की आमदनी में झटका लगा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन में तीन तरफ विज्ञापन पर आपत्ति दर्ज कराई है। तर्क है कि ड्राइवर साइड बसों में लगे विज्ञापन से दूसरी तरफ के वाहन चालक का ध्यान भटकता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनती है। ऐसे में तीन तरफ की विज्ञापन नहीं लगाए जाने चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) बोर्ड ने बसों में विज्ञापन की नई नीति को पिछले दिनों ही मंजूरी दी थी। उस बैठक में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। नई नीति के बाद से क्लस्टर बसों में विज्ञापनदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन


अब ट्रैफिक पुलिस की आपत्ति से विज्ञापन रुक सकते हैं। विज्ञापन एक साइड से हटाने का फैसला आने पर आमदनी को झटका लग सकता है जिसकी वजह से सरकार और पुलिस के बीच खींचतान बढने की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बसों के दायीं तरफ विज्ञापन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने पत्र भेजकर कहा है कि इससे चालक का ध्यान भटकता है। हादसे की आशंका बनती है। पुरानी नीति में बायीं तरफ और पिछले हिस्से में विज्ञापन लगाए जाने की छूट थी।


इस बीच दिल्ली सरकार ने एसटीए बोर्ड में नए सदस्य भी बना दिए हैं। कस्तूरबा नगर के विधायक मदन लाल और नजफगढ़ के विधायक कैलाश गहलोत नए सदस्य बनाए गए हैं।

सूत्र बताते हैं कि ट्रैफिक पुलिस की आपत्ति को जल्द ही एसटीए बोर्ड में रखा जाएगा। विज्ञापन पुरानी नीति के हिसाब से बायीं तरफ और पिछले हिस्से तक सीमित करेंगे या फिर नई नीति जारी रहेगी, ये बोर्ड की आगामी बैठक में तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed