फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC driver and conductor are sick

शाम होते ही क्यों बीमार हो जाते हैं ड्राइवर-कंडक्टर?

Sun, 27 Apr 2014 04:01 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Apr 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
DTC driver and conductor are sick

शाम ढलने के बाद राजधानी सड़कों पर उतरने वाली डीटीसी बसों की संख्या कम हो जाती है। दरअसल शाम की शिफ्ट में बड़ी तादाद में डीटीसी बसों के ड्राइवर और कंडक्टर अचानक बीमार पड़ जाते हैं।

विज्ञापन


साथ ही बसें ब्रेकडाउन का शिकार हो जाती हैं। रोजाना तैयार होने वाली डीटीसी की डिपो रिपोर्ट यही बताती है। मसलन 18 अप्रैल को शाम के शेड्यूल में राजधानी की सड़कों पर 3330 बसों का उतरना तय था।
विज्ञापन


लेकिन महज 2630 बसें ही सड़क पर निकली सकीं। कारण यह था कि 617 ड्राइवर और 61 कंडक्टर अचानक बीमार पड़ गए थे। जबकि 344 बसें ब्रेकडाउन का शिकार हो गईं। जबकि उसी दिन सुबह के शेड्यूल में 3835 बसों का उतरना तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इसकी तुलना में सड़क पर 3554 बसें ही निकलीं। क्योंकि 187 ड्राइवर और आठ कंडक्टर गायब थे वहीं 94 बसें खराब हो गईं थी।

राजधानी समेत एनसीआर में डीटीसी बसें रोजाना अलग-अलग वजहों से हजारों ट्रिप मिस कर रही हैं। बताते चलें कि 16 दिसंबर गैंगरेप की घटना के बाद राजधानी की सड़कों से शाम को बसों की कमी होने की बात सामने आई थी।

जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले वर्ष दिल्ली सरकार को ज्यादा बसों को सड़कों पर उतारने का निर्देश दिया था। हालांकि मंत्रालय का निर्देश महज कागजी खानापूर्ति साबित हो रहा है।


असल में डीटीसी बसें शनिवार और रविवार के साथ ही अन्य कामकाजी दिनों में भी सड़कों से नदारद रहती हैं। सुबह के समय तो फिर भी यात्रियों को बस मिल जाती है। असली समस्या शाम ढले शुरू होती है। जब महिलाओं को ऑफिस के बाद घर जाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed