{"_id":"5df188048ebc3e87ef0a7d47","slug":"dtc-daily-travel-pass-may-be-also-be-valid-in-cluster-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी का दैनिक यात्रा पास क्लस्टर बसों में भी मान्य करने पर मंथन, लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी का दैनिक यात्रा पास क्लस्टर बसों में भी मान्य करने पर मंथन, लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत
Thu, 12 Dec 2019 05:51 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Dec 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
cluster bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीसी बस में मान्य दैनिक पास को अब क्लस्टर बसों में भी लागू करने पर मंथन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में पूरे दिन कहीं भी एक पास पर ही दोनों तरह की बसों में सफर का मौका मिल सकेगा। इस पहल से लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वित्तीय व अन्य पहलुओं पर विचार के बाद इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
डीटीसी और क्लस्टर बसों के बेड़े में छह हजार से अधिक बसें हैं। पिछले चार महीने में क्लस्टर बसों की संख्या में 400 से अधिक का इजाफा हुआ है लेकिन डीटीसी बसों में सफर के दौरान दैनिक पास लेने वाले यात्रियों को क्लस्टर में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इस वजह से यात्रियों को दैनिक यात्रा पास के बाद भी क्लस्टर बसों में सफर के लिए दोबारा टिकट लेना पड़ता है। हालांकि इन बसों में मासिक पास मान्य है।
विज्ञापन
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में महिलाओं के लिए दोनों तरह की बसों में मुफ्त सफर की शुरुआत के बाद दैनिक यात्रा पास को क्लस्टर बसों में भी मान्य करने की यात्री मांग कर रहे हैं। इस बारे में परिवहन विभाग विचार विमर्श भी कर रहा है। डीटीसी के प्रवक्ता बीआर मिन्हास ने बताया कि दैनिक यात्री पास को क्लस्टर बसों में मान्य करने पर दिल्ली परिवहन निगम विचार कर रहा है। इस संबंध में दिल्ली सरकार के निर्णय के आधार पर क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन