{"_id":"2b4f6ce7fc9540e48d4af52fc8f97f0c","slug":"dtc-changes-bus-routes-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बसों का रूट बदला, पढ़िए नया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बसों का रूट बदला, पढ़िए नया प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Oct 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
इंडिया गेट, रफी मार्ग और राजपथ से निकलने वाली लगभग 30 बसों के रूट स्वच्छ भारत कार्यक्रम के चलते बदल दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 5 बजे से 10:30 बजे तक इन मार्गों से बसों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
डीटीसी प्रबंधन के मुताबिक, 400, 430, 451, 480, 500, 520, 540, 581, 433, 460, 505, 604, 610, 620, 630, 632, 680, 725, 781 आदि बसों के रूट बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: मेट्रो में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर
विज्ञापन
अरविंदो मार्ग, विनय मार्ग, शांति पथ की ओर से रफी मार्ग होकर केंद्रीय टर्मिनल व कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली बसें सफदरजंग, पंचशील, कौटिल्य गोल चक्कर व शांति पथ की ओर से पंडित मार्ग से होकर निकलेंगी।
वहीं, रूट नंबर 326, 335, 336, 344, 501, 502, 503, 615, 615ए व 621 बसें मथुरा रोड से जाएंगी। रूट नंबर 440, 450, 521, 522, 522ए व स्पेशल, 580, 970 बसें मथुरा रोड से मंडी हाउस होकर निकलेंगी।
रूट नंबर 47, 47, 166, 181, 410, 459, 894 व 970 आदि की बसें मथुरा रोड से भगवान दास मार्ग से मंडी हाउस होकर निकलेंगी। जबकि लोधी रोड, भीष्म पितामह से इंडिया गेट होकर निकलने वाली रूट नंबर 326, 335, 336, 344, 375, 623 बसें सुब्रह्मण्यम मार्ग से होकर मथुरा रोड से निकलेंगी।