दिल्ली-काठमांडू मैत्री सेवा: डीटीसी ने समय और रूट में किया परिवर्तन, यात्रा में लगेगा सात-आठ घंटे कम समय
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:20 PM IST
सार
डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि सोमवार से तीन घंटे पहले बस दिल्ली से रवाना होगीं। साथ ही यात्रा की दूरी 49 किमी. कम होगी। उन्होंने कहा कि काठमांडू से दिल्ली बस सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और काठमांडू के बीच बस 1167 किमी. की दूरी तय करती है। वर्तमान में इसका उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और फैजाबाद और मुगलिंग (नेपाल) में पड़ाव है जबकि किराया करीब 2800 रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला