{"_id":"cf422092fe28375dbfbb51a460c033c4","slug":"dtc-bus-no-438-route-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रिंग रोड से होकर नहीं जाएगी बस नं. 438","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रिंग रोड से होकर नहीं जाएगी बस नं. 438
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 May 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने बस नंबर 438 के रूट में बदलाव किया है।
विज्ञापन
बुधवार से यह बस रिंग रोड से न जाकर लालकिले के सामने से होकर जाएगी।
डीटीसी प्रबंधन के मुताबिक, यात्री लंबे समय से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जैतपुर के बीच चलने वाले रूट नंबर 438 में बदलाव की मांग कर रहे थे।
अब यह रूट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर लाल किला, सुभाष चौक, दरियागंज, दिल्ली गेट, सुप्रीम कोर्ट, सुंदर नगर, आश्रम, ईश्वर नगर, ओखला टैंक, मदनपुर खादर क्रासिंग, बदरपुर, मीठापुर से होकर जैतपुर तक जाएगी।
पहले इस रूट की बस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हनुमान सेतु, यमुना बाजार, शांति वन, राजघाट, अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से होकर आईटीओ की ओर जाती थी। यात्री अधिक जानकारी के लिए डीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 23317600 पर फोन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन