नए साल से कम नहीं होगा बस का किराया, अभी करना होगा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप यह उम्मीद लगाए बैठे है कि डीटीसी बस का किराया रविवार से कम हो रहा है तो अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि डीटीसी प्रबंधन ने इस नए किराया प्रणाली लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है मगर औपचारिकताएं पूरी करने में अभी तीन से चार दिन का समय और लग सकता है। दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोग निजी वाहन छोड़कर बस से यात्रा करे। इसलिए यह किराया कम कर रहा है।
दिल्ली सरकार का एक जनवरी से एक महीने के लिए यह व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव था। एसी व नॉन एसी दोनों बसों में तीन अलग-अलग स्लैब को खत्म कर एक स्लैब लाने की तैयारी है। यानि नॉन एसी ग्रीन बस में सिर्फ पांच रुपये चाहे कही भी जाना हो और लाल रंग की एसी बसों का किराया सिर्फ 10 रुपये एक माह तक होगा।
यह किराया सिर्फ दिल्ली की सीमा तक लागू होगा। उसके बाद एनसीआर में जाते ही वहां का किराया लागू होगा। सरकार को उम्मीद है कि किराया काम करने से लोग निजी वाहन छोड़कर बसों का प्रयोग करेंगे। इसका 35 लाख लोगों को रोजाना फायदा होगा। क्योंकि इतने यात्री औसतन रोजाना बस से सफर करते है।
अभी लग सकते हैं तीन से चार दिन
पहले यह व्यवस्था एक जनवरी से लागू होनी थी मगर आधिकारिक सूत्रों की माने तो दिल्ली सरकार की ओर से डीटीसी बसों के किराया कम करने के प्रयास जारी हैं और इस पक्रिया को पूरा होने में तीन से चार दिन का वक्त लग सकता है।
क्योंकि इस प्रस्ताव पर एलजी की अंतिम मंजूरी जरूरी है। चूंकि शनिवार को नए एलजी अनिल बैजल ने शपथ ग्रहण की है तो वहां से मंजूरी मिलने में समय लगेगगा। उधर, डीटीसी प्रबंधन शनिवार देर शाम तक इस आदेश का इंतजार करता रहा।
डीटीसी ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। सस्ते वाले पास के लिए मुहर भी तैयार है। कम किराये वाली स्लिप सब तैयार है। डीटीसी प्रबंधन को सिर्फ सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश की जरूरत है।