फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC bus depot manager arrested for taking bribe

Delhi: डीटीसी बस डिपो का मैनेजर रिश्वत लेता गिरफ्तार, चालक और परिचालक भी पकड़े

Sat, 26 Aug 2023 01:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

पीड़ित ने पाउडर लगे हुए 30 हजार रुपये डिपो पर मैनेजर रवि, चालक ललित व परिचालक सीताराम को सौंपे तभी इंस्पेक्टर रणवीर की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
DTC bus depot manager arrested for taking bribe
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने कालकाजी स्थित डीटीसी बस डिपो के मैनेजर रवि कसाना (36), डीटीसी चालक ललित यादव (43) और परिचाक सीताराम को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। ये अनुबंध पर काम करने वाले डीटीसी चालक से उसकी शिकायत को दबाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।

विज्ञापन


शाखा उपायुक्त श्वेता सिंह चौहान के अनुसार पीड़ित शिकायतकर्ता ने शाखा में 25 अगस्त को शिकायत दी थी कि वह कालकाजी बस डिपो में संविदा डीटीसी बस चालक के रूप में कार्यरत है। उसकी खिलाफ की गई शिकायत को खत्म करने के लिए डिपो मैनेजर रवि कसाना चालक ललित और परिचालक सीतराम के जरिए उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। काफी मिन्नतों के बाद भी डिपो मैनेजर रिश्वत के लिए अड़ा हुआ है। मिन्नतें करने पर उसने रिश्वत की रकम 30 हजार रुपये कर दी है। एसीपी राकेश आहूजा की देखरेख में इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश, इंस्पेक्टर रणवीर, इंस्पेक्टर लक्ष्मी व एएसआई पवन की टीम ने शुक्रवार शाम करीब 4.45 बजे छापेमारी की।
विज्ञापन


पीड़ित ने पाउडर लगे हुए 30 हजार रुपये डिपो पर मैनेजर रवि, चालक ललित व परिचालक सीताराम को सौंपे तभी इंस्पेक्टर रणवीर की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी मैनेजर रवि कासना फरीदाबाद के सेक्टर-77 का निवासी है। जबकि चालक ललित और परिचालक सीताराम दिल्ली के गोविंदपुरी के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed