{"_id":"5dfec3838ebc3e87f34d7e8c","slug":"dtc-bus-crushes-bike-rider-to-death-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी की बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी की बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत, चालक गिरफ्तार
Sun, 22 Dec 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका स्थित राजापुरी लाल बत्ती पर शुक्रवार शाम डीटीसी की एसी बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। पास के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय भारत विहार निवासी रोहित सोनी (22) घर लौट रहा था। वह माता-पिता और छोटे भाई सूरज के साथ रहता था। रोहित का रिश्ता तय हो गया था और उसकी शादी फरवरी में थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
रोहित एमसीडी में माली था। शुक्रवार शाम वह काम के बाद बाइक से घर आ रहा था। राजापुरी लालबत्ती पर तेज रफ्तार एसी बस ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर उसके चालक मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के समय चालक कान में लीड लगाकर बस चला रहा था।
विज्ञापन