फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSP bullet fired from the pistol struck a police inspector

DSP की पिस्टल से चली गोली इंस्पेक्टर को लगी

Fri, 02 Oct 2015 11:29 AM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
DSP bullet fired from the pistol struck a police inspector

इंडिया गेट से कुछ दूरी पर स्थित आंध्रप्रदेश भवन में बृहस्पतिवार दोपहर को गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली तेलंगाना पुलिस के डीएसपी की पिस्टल से चली और तेलंगाना पुलिस के ही इंस्पेक्टर को जा लगी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने डीएसपी की पिस्टल को जब्त कर ली है। हालांकि बृहस्पतिवार देर रात तक डीएसपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तेलंगाना पुलिस के डीएसपी श्रीनिवास अपनी टीम के साथ दिल्ली आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी सरकारी काम से आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश भवन के कमरा नंबर 404 में ठहरे हुए थे

DSP bullet fired from the pistol struck a police inspector

वह आंध्रप्रदेश भवन के कमरा नंबर 404 में ठहरे हुए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को वह कमरे में अपनी पिस्टल को हाथ में लेकर देख रहे थे। कमरे में तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर रवि कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।


इस बीच डीएसपी के पिस्टल से अचानक गोली चल गई और इंस्पेक्टर रवि के पैर में जा लगी। डीएसपी ने अन्य साथियों के साथ इंस्पेक्टर रवि कुमार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि डीएसपी की पिस्टल से गोली दुर्घटनावश चली है। 9एमएम की सरकारी पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। अस्पताल में भर्ती इंस्पेक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed