'यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सिख'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर हिंसा को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऐलान किया कि इसकी साजिश रचने वालों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में यूपी सरकार के खिलाफ राजनीतिक व कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
कमेटी ने राज्य सरकार पर मामले में नरमी बरतने का आरोप लगाया है।
कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सहारनपुर के अध्यक्ष बलबीर सिंह बीर और खजांची नरिंदरपाल सिंह से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा भी किया।
'पुलिस कर रही मानवाधिकारों का उल्लंघन'
उन्होंने घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर यूपी सरकार का विरोध करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हिंसा में सिखों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय सिखों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने दिल्ली की समस्त संगतों से हर तरह के सहयोग देने की भी पेशकश की। कमेटी के अध्यक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी न कर हमले का शिकार हुए सिखों के घरों में दी जा रही पुलिस की दबिश को मानवीय अधिकारों का उल्लघंन करार दिया।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के माध्यम से केंद्र सरकार से संपर्क किया जाएगा और सहारनपुर के सिखों को इंसाफ दिलाया जाएगा।