{"_id":"6a96c2cc2c6b11d76e0e750c","slug":"dseu-vice-chancellor-conferred-honorary-rank-of-colonel-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152984-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएसईयू के कुलपति को मानद कर्नल रैंक सम्मान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएसईयू के कुलपति को मानद कर्नल रैंक सम्मान मिला
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार नगावत को दिल्ली स्थित एनसीसी निदेशालय ओर से मानद कर्नल रैंक से सम्मानित किया गया। मंगलवार को सेक्टर-9 द्वारका स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित इन्वेस्टिचर एवं पिपिंग समारोह में मुख्य अतिथि मेजर जनरल रविंदर कुमार एसएम, वीएसएम, एडीजी, एनसीसी निदेशालय ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इस मौके पर ब्रिगेडियर पीएस छोंकर एसएम, वीएसएम, ग्रुप कमांडर, ग्रुप बी एनसीसी, कर्नल करण मेहता कमांडिंग ऑफिसर दिल्ली बटालियन एनसीसी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कैडेट मौजूद रहे। इस अवसर पर डीएसईयू कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने 1972 से 1975 तक एनसीसी नेवल विंग में कैडेट के रूप में बिताए दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी से मिले अनुशासन एकता और सेवा के संस्कार व्यक्ति के जीवन में लंबे समय तक बने रहते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से कौशल, उद्यमिता, नेतृत्व और आपदा प्रबंधन की क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेजर जनरल रविंदर कुमार ने सर्विस बिफोर सेल्फ का संदेश देते हुए कहा कि नेतृत्व पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और निस्वार्थ सेवा की भावना है। ब्यूरो