फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSEU: Application started in Diploma, Certificate and UG programs

डीएसईयू : डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और यूजी प्रोग्राम में आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी 15 जून तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

प्राथमिकताओं को लॉक करने के लिए 18 जून को खुलेगी विंडो

पहली सीट आवंटन सूची 21 जून को जारी की जाएगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 14 डिप्लोमा, 26 यूजी, 16 यूजी डिप्लोमा व 8 सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन प्रोग्राम में https://dseuadm.samarth.edu.in/index.php के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून तक कराया जा सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्राथमिकताओं को लॉक करने के लिए 18 जून से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद पहली सीट आवंटन सूची 21 जून को जारी की जाएगी।

डीएसईयू में डिप्लोमा कोर्सेज में दसवीं के अंकों के आधार पर और यूजी डिप्लोमा व यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला होगा। इन प्रोग्राम में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए 1,000 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 15 जून शाम 5:30 बजे समाप्त हो जाएगी। सीट आवंटन के लिए पहली सूची 21 जून दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी। इस सूची के दाखिले के लिए छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए 24 जून व 25 जून सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीट आवंटन की दूसरी सूची 26 जून को

सीट आवंटन की दूसरी सूची 26 जून दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरा राउंड 27 व 28 जून को होगा जिसमें दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। तीसरी सीट आवंटन सूची 29 जून को जारी होगी। इसके आधार पर दाखिला एक व दो जुलाई को होगा, इसमें दस्तावेज का सत्यापन भी होगा। तीन राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो दो स्पॉट राउंड किए जाएंगे। पहला स्पॉट राउंड पांच व छह जुलाई को दूसरा स्पॉट राउंड आठ व नौ जुलाई को होगा। विवि ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि पर व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट नहीं करता तो उसकी सीट रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed