फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSA A-Division League group matches enter final round

Delhi NCR News: डीएसए ए-डिवीजन लीग में ग्रुप मुकाबले पहुंचे निर्णायक दौर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
-ग्रुप चरण के बाद कई दिग्गज टीमें मजबूत स्थिति में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली फुटबॉल डीएसए ए-डिवीजन लीग में ग्रुप चरण के मुकाबले अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। तीनों ग्रुपों में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां कुछ क्लबों ने लगातार शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं कई पारंपरिक टीमें उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। ग्रुप-ए में ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब ने पांच मैचों में चार जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम का गोल अंतर +8 रहा, जो उनके मजबूत आक्रमण और संतुलित डिफेंस को दर्शाता है। अमिटी इंडियन नेशनल फुटबॉल क्लब ने 10 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर अगले दौर की दावेदारी मजबूत की। वहीं गोल हंटरज फुटबॉल क्लब ने 9 अंकों के साथ मुकाबले को बेहद दिलचस्प बनाए रखा।


ग्रुप-बी में दिल्ली पुलिस की टीम सबसे प्रभावशाली नजर आई। टीम ने पांच मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए +12 गोल अंतर के साथ 12 अंक हासिल किए। हॉप्स फुटबॉल क्लब ने भी संतुलित खेल दिखाते हुए 10 अंक जुटाए। सिटी फुटबॉल क्लब तीसरे स्थान पर रहा, जबकि रॉयल फुटबॉल क्लब और शक्ति फुटबॉल क्लब को संघर्ष करना पड़ा। ग्रुप-सी में कॉलेजियन फुटबॉल क्लब ने अब तक का सबसे दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने सभी पांच मुकाबले जीतकर पूरे 15 अंक हासिल किए और अपराजित रहते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की। कॉन्शिएंट फुटबॉल ने भी चार जीत के साथ 12 अंक अर्जित किए। दूसरी ओर गुडविल फुटबॉल क्लब, शिमला यंग्स और उत्तराखंड फुटबॉल क्लब को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article