फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dry heat in delhi, badly sweating

दिल्ली में उमस से लोग बेहाल, छुड़ाया पसीना

Sat, 10 May 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
dry heat in delhi, badly sweating

राजधानी के मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। दिन में लोग तेज धूप से परेशान हो रहे हैं, वहीं सुबह व शाम का मौसम सुहाना बना हुआ है।

विज्ञापन


यही वजह है कि शुक्रवार को दिन में पारा तो नहीं चढ़ा, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम में नमी के कारण लोग पसीना पोंछते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। तीन दिनों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को तेज हवा व बारिश के बाद दिल्ली का पारा सामान्य बना रहा। शुक्रवार को दिन में तीखी धूप रही, लेकिन मौसम में नमी अधिक होने के कारण अधिकतम पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर होने के कारण नमी बढ़ी है। फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान में तेज हवा चलेगी, जिसका असर दिल्ली के मौसम पर दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ अगले 72 घंटे में फिर पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed