फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunken brother in law went into the room of younger brother wife and did obscene acts

जालिम जेठ की करतूत: नशे में धुत भाई की पत्नी के कमरे जा घुसा, फिर जो पीड़िता ने बताया उससे शर्मसार हुआ रिश्ता

Sun, 29 Oct 2023 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Oct 2023 10:03 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती है। इसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। मकान की दूसरी मंजिल पर महिला का जेठ अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़िता ने बताया कि पति की गैर मौजूदगी में अक्सर उसका जेठ कमरे में आकर उससे गंदी-गंदी बातें करने लगता है।

विज्ञापन
Drunken brother in law went into the room of younger brother wife and did obscene acts
नशे में धुत जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के कमरे में जाकर की गंदी हरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में शराब के नशे में धुत एक जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के कमरे में जाकर अपना पजामा उतार दिया और गंदी-गंदी बातें करने लगा। शोर मचाने के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में 37 वर्षीय पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। समाज और लोकलाज के डर से उसने कभी मामले की शिकायत नहीं की, लेकिन बात बढ़ने पर मामले की खबर पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती है। इसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। मकान की दूसरी मंजिल पर महिला का जेठ अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़िता ने बताया कि पति की गैर मौजूदगी में अक्सर उसका जेठ कमरे में आकर उससे गंदी-गंदी बातें करने लगता है।

विज्ञापन

काफी समय तक पीड़िता इसको नजरअंदाज करती रही। 26 अक्तूबर को आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं। वह पति की गैर मौजूदगी में नशे में धुत होकर उनके कमरे में पहुंचे। वहां उसने अपना पजामा उतारा और गंदी हरकत करने लगा। शोर मचाने के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पीड़िता ने अपना बयान दिया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस महिला के पति व बाकी परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद मामले में और भी धाराओं को जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed