फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk youth kills friend by pelting stones at him

Delhi : नशे में धुत युवक ने पत्थर मारकर कर डाली दोस्त की हत्या, पहले दोनों में हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 02:16 AM IST
सार

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने देर रात खेत में शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान यूपी के एटा निवासी भगवान दास (27) के रूप में हुई है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Drunk youth kills friend by pelting stones at him
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीपुर में एक युवक ने पत्थर से वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने देर रात खेत में शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान यूपी के एटा निवासी भगवान दास (27) के रूप में हुई है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने यूपी के शाहजहांपुर निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सुभाष ने बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी वजह से उसने गुस्से में दोस्त की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भगवान दास किराये पर अलीपुर में रहता था। वहीं आरोपी सुभाष भी किराये पर ही रहता था। दोनों एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार रात दोनों खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सुभाष ने पहले भगवान दास को लात-घूंसों से मारा। बाद में उसने पास पड़े पत्थर को उठाकर भगवान दास के सिर पर कई वार किए। आरोपी तब तक वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में वह मौके से फरार हो गया। देर रात को हत्या की खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने छानबीन के बाद जब सुभाष को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि भगवान ने उसके परिवार के बारे में कोई टिप्पणी कर कर दी थी, जिसके बाद उसने भगवान की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed