फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk woman wanders whole night in auto and put driver in trouble

शराब पीकर युवती नोएडा की सड़कों पर ऑटोवाले को लगवाती रही चक्कर

Wed, 12 Aug 2015 10:46 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
drunk woman wanders whole night in auto and put driver in trouble

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के परीचौक पर रविवार रात नशे में धुत एक युवती को ऑटो में बैठाना चालक के लिए भारी पड़ गया।

विज्ञापन


रात 11 बजे से करीब ढाई बजे तक युवती शहर के सेक्टरों में ऑटो चालक को इधर से उधर घुमाती रही। इतना ही नहीं युवती किसी युवक का नाम लेकर ऑटो चालक के साथ ही छेड़छाड़ करने लगी।

तंग आकर ऑटो चालक ने किसी तरह युवती को पुलिस को सौंपा। सोमवार को युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।

रात 11 बजे हुई ऑटो में सवार

drunk woman wanders whole night in auto and put driver in trouble

कासना पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक युवती परीचौक पर पहुंची और करीब एक घंटे तक वहां पर किसी का इंतजार किया लेकिन करीब 11 बजे तक जब उसे कोई लेने नहीं पहुंचा तो युवती एक ऑटो में सवार हो गई।


युवती कभी इस सेक्टर तो कभी उस सेक्टर में ऑटो चालक को लेकर घूमती रही। करीब तीन से चार घंटे तक जब ऑटो चालक को लेकर घूमती रही तो वह परेशान हो गया और उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले जाने लगी तो उसने जमकर हंगामा किया। किसी तरह महिला कांस्टेबल युवती को लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के बैग में था सिगरेट और कॉन्डम

drunk woman wanders whole night in auto and put driver in trouble

कासना पुलिस ने युवती से काफी पूछताछ की लेकिन वह नशे में होने के कारण कुछ भी नहीं बता पा रही थी। पुलिस को युवती के पास से कॉन्डम और सिगरेट मिली।

पुलिस ने सुबह तक युवती के नशे को उतरने का इंतजार किया और महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई। सुबह जब उससे फिर पूछताछ की तो युवती ने पता तो दूर नाम तक नहीं बताया।

पुलिस ने परेशान होकर युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया। इंस्पेक्टर कासना अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि रात में एक युवती नशे की हालत में ऑटो से घूम रही थी उससे परेशान होकर चालक ने पुलिस को सूचना दी और सुबह उसे एसडीएम कोर्ट में पेश करके नारी निकेतन भेज दिया गया है।

विज्ञापन

बड़ी घटना होने से बच गई

drunk woman wanders whole night in auto and put driver in trouble

कासना कोतवाली क्षेत्र में ऑटो गैंग का खौफ है। विशेषकर कुछ ऑटो चालक महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लीलता करने के लिए मौका तलाशते हैं।

करीब चार साल पहले एक छात्रा के साथ आटो चालक दुष्कर्म तक कर चुके हैं। अफसरों का कहना है कि यह तो अच्छे ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दे दी नहीं कोई गैंग के सदस्यों में से होता तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed