पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो शराबी पति ने चाकूओं से गोद कर दी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सेक्टर सात थाना क्षेत्र की कृष्णा कालोनी बस्ती में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
तिगांव इलाके के गांव घुड़ासन में रहने वाले विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बहन अनीता का विवाह करीब 15 साल पहले कृष्णा कालोनी में रहने वाले सुदेश के साथ किया था।
सुदेश शहर में ही स्थित एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। विजय का कहना है कि शुरू में तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा। अनीता ने तीनों बेटों को जन्म दिया। जिनकी उम्र 12 साल, 10 साल और 8 साल है।
सुदेश को शराब पीने की लत लग गई। कामधंधा छोड़ दिनभर वह शराब के नशे में धुत रहता है। मंगलवार रात शराब के नशे में सुदेश घर पहुंचा और अनीता के साथ गाली-गलौच करने लगा। अनीता ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। सुदेश ने अनीता को पीटना शुरू कर दिया।
नशे में धुत पहुंचा था घर
मंगलवार शाम को भी सुदेश शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। उसने आते ही अनीता के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। अनिता ने विरोध किया तो सुदेश उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा।
मारपीट के दौरान सुदेश ने अनीता पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ अनीता जमीन पर गिर गई और आरोपी पति मौके से फरार हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अनीता को अस्पताल ले जाया गया।
जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।