फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk husband stabbed wife

पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो शराबी पति ने चाकूओं से गोद कर दी मौत

Thu, 28 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
drunk husband stabbed wife
- फोटो : Getty

फरीदाबाद सेक्टर सात थाना क्षेत्र की कृष्णा कालोनी बस्ती में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


तिगांव इलाके के गांव घुड़ासन में रहने वाले विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बहन अनीता का विवाह करीब 15 साल पहले कृष्णा कालोनी में रहने वाले सुदेश के साथ किया था।
विज्ञापन


सुदेश शहर में ही स्थित एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। विजय का कहना है कि शुरू में तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा। अनीता ने तीनों बेटों को जन्म दिया। जिनकी उम्र 12 साल, 10 साल और 8 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदेश  को शराब पीने की लत लग गई। कामधंधा छोड़ दिनभर वह शराब के नशे में धुत रहता है। मंगलवार रात शराब के नशे में सुदेश घर पहुंचा और अनीता के साथ गाली-गलौच करने लगा। अनीता ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। सुदेश ने अनीता को पीटना शुरू कर दिया।

नशे में धुत पहुंचा था घर

drunk husband stabbed wife
कत्ल

मंगलवार शाम को भी सुदेश शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। उसने आते ही अनीता के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। अनिता ने विरोध किया तो सुदेश उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा।

मारपीट के दौरान सुदेश ने अनीता पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ अनीता जमीन पर गिर गई और आरोपी पति मौके से फरार हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अनीता को अस्पताल ले जाया गया।

जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed