{"_id":"5c1ab6ccbdec22570b2fcd08","slug":"drunk-driver-tried-to-killed-policeman-by-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शराब के नशे में शख्स ने सिपाही पर कार चढ़ाने की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शराब के नशे में शख्स ने सिपाही पर कार चढ़ाने की कोशिश, गिरफ्तार
Thu, 20 Dec 2018 02:53 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी बाग इलाके में बुधवार दोपहर को शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने सिपाही पर कार चढ़ाने की कोशिश की। सिपाही ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन कार की चपेट में आने से एक पैर टूट गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक को दबोच लिया। घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान पश्चिम विहार के मधुबन एंक्लेव निवासी गौरव (29) के रूप में हुई है, जबकि घायल सिपाही की पहचान झज्जर निवासी संदीप (30) के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट में कार्यरत है और उसकी तैनाती पंजाबी बाग इलाके में है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर ढाई बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कार सवार एक युवक नशे में धुत है और आती-जाती महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन पर तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। सिपाही संदीप स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद कार में बैठे युवक के पास जाने लगा।
विज्ञापन
अपनी ओर सिपाही को आता देख युवक ने कार को स्टार्ट किया और सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह से सिपाही ने छलांग लगाकर जान बचाई, लेकिन उसका एक पैर कार की चपेट में आ गया।
सिपाही के घायल होते ही लोग आरोपी कार चालक की ओर दौड़े और उसे दबोच लिया। लोगों ने युवक की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि युवक निजी कंपनी में काम करता है।