{"_id":"a394cc3c364fe6da92bb6a62cbac6075","slug":"drunk-driver-school-bus-falls-into-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी चालक से खाई में गिरी स्कूल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी चालक से खाई में गिरी स्कूल बस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। गनीमत रही है कि बस में बच्चे नहीं थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, बस 35 स्कूली बच्चों को छोड़कर वापस स्कूल जा रही थी। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के दौरान चालक नशे में था और मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके पास डीएल भी नहीं मिला है। वह एक साल से स्कूल बस चला रहा है। उसकी जांच की जा रही है।
स्कूल बस कविनगर के अवंतिका स्थित निजी स्कूल की थी। कचेडा गांव निवासी चालक महेंद्र ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह एक महिला टीचर के साथ 35 बच्चों को स्कूल से लेकर निकला था।
विज्ञापन
सभी बच्चे कुसलिया, सिकरोड, डासना और कचेडा के थे। बच्चों और टीचर को छोड़कर वह लालकुआं पुल के पास पहुंचा, तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस कई कलाबाजियां खाती हुई पुल के निजी बनी झुग्गी के पास जा गिरी।
विज्ञापन
इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था। वह नशे में होने की बात से मना कर रहा था। सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कि मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। बिसरख पुलिस को सूचना दे दी गई है।