फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk car riders nabbed nine, child dies

नशे में धुत कार सवारों ने सड़क पर खड़े नौ लोगों को कुचला, बच्ची की मौत

Wed, 15 Mar 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Mar 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
Drunk car riders nabbed nine, child dies
दुर्घटना में इस बच्ची की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

सीमापुरी इलाके में नशे में धुत कार सवार लड़कों ने सड़क पर खड़े नौ लोगों को टक्कर मार दी। घायलों में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी कार चालक सैफ अली उर्फ चिंटू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पलिस के मुताबिक सोमवार को एलआईजी फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव निवासी सरिता देवी (35) अपनी चार बेटियों सोनू (15), किरण (13) सुनेना (10) सलोनी (8) देवरानी माधुरी (30) और पति बबलू के साथ होली खेलने के लिए अपनी मामी उर्मिला (48) के घर कलंदर कालोनी, दिलशाद गार्डन आए थे।
विज्ञापन


सरिता के साथ उसके भाई विजय की साढ़े तीन साल की बेटी अंशिका भी आ गई थी। जैसे ही ये उर्मिला के घर के बाहर पहुंचे वह बाहर ही सड़क पर अपनी पड़ोसन भावना (50) के साथ मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक गुरुदारे की ओर से एक तेज रफ्तार से आई-10 कार ने सभी को टक्कर मार दी

Drunk car riders nabbed nine, child dies
file photo
​अभी सभी लोग सड़क पर मिल ही रहे थे कि अचानक गुरुदारे की ओर से एक तेज रफ्तार से आई-10 कार ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे में बबलू के छोड़कर सभी कार की चपेट में आ गए।

कार में होली खेल रहे पांच युवक सवार थे। टक्कर लगते ही सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर, नशे में धुत सभी लड़के मौके से फरार होने लगे। लोगों ने कार चालक समेत दो को पकड़ लिया।

कार पलटकर उसमें तोड़फोड़ कर दी। पकड़ा गया चालक व उसका साथी मौका देखकर वहां से भाग गया। इधर, घायल सरिता, माधुरी, उर्मिला, भावना, सोनू, किरण, सलोनी, सुनेना व अंशिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां अंशिका को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक का कहना है कि सोमवार को उसने शराब नहीं पी थी। बाकी सभी लड़के नशे में थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed