फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk car driver runs over man sleeping on footpath resulting in his death

फुटपाथ पर सो रहे शख्स को रौंदा: नशे में धुत युवक चला रहा था कार, मेडिकल जांच में शराब की हुई पुष्टि

Sun, 07 Jun 2026 08:27 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 07 Jun 2026 08:27 PM IST
सार

मोती नगर के राजौरी गार्डन चौक पर रविवार तड़के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक हर्षित राज डोगरा ने फुटपाथ पर सो रहे 55 साल के अज्ञात व्यक्ति को रौंद दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Drunk car driver runs over man sleeping on footpath resulting in his death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोती नगर इलाके के राजौरी गार्डन चौक पर रविवार तड़के नशे में धुत स्कॉर्पियो कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 55 साल के व्यक्ति को रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और कार चालक को पास के आचार्य भिक्षु अस्पताल लेकर गई। जहां घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं मेडिकल जांच में आरोपी चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक 27 साल के हर्षित राज डोगरा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि रविवार तड़के 3.50 बजे मोती नगर थाना पुलिस को राजौरी गार्डन चौक पर एक स्कॉर्पियो कार के 55 साल के एक व्यक्ति को कुचलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्कॉर्पियो कार फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला था, जो गंभीर रूप से घायल था। मौके पर ही पुलिस को कार चालक मिला, जो नशे में लग रहा था। पुलिस ने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मरने वाला व्यक्ति 55 साल का था। उसके पास से पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रमेश नगर निवासी 27 साल के हर्षित राज डोगरा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि नजफगढ़ में उसकी टेलरिंग की दुकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में वह अपने दोस्त से मिलने के लिए मानसरोवर गार्डन गया था। जहां दोस्त के परिजन विदेश जा रहे थे। उनको छोड़ने के बाद दोस्त के साथ शराब पी और फिर कार लेकर अपने घर जा रहा था। घटनास्थल पर उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। पुलिस कार को जब्त कर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed