{"_id":"0dfacc472ccfe9c084fede963c74b6fc","slug":"drunk-businessman-car-fell-from-the-flyover-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में व्यापारी की कार फ्लाईओवर से गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में व्यापारी की कार फ्लाईओवर से गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में नशे में धुत फरीदाबाद के एक व्यापारी की कार महामाया फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ सड़क पर गिर गई। कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर, फरीदाबाद निवासी परमजीत (32) व्यापारी हैं। सोमवार सुबह 9:30 बजे वह स्विफ्ट डिजायर कार से नोएडा आ रहे थे। कार की रफ्तार थी। परमजीत नशे में धुत था। महामाया फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर की दूसरी तरफ उतर गई।
विज्ञापन
घटना में ओखला दिल्ली निवासी आजाद (45) कार की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आजाद को एक प्राइवेट अस्ताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परमजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन